Friday, April 13, 2018

65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारः विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, श्रीदेवी बेस्ट एक्ट्रेस




नई दिल्ली। शुक्रवार को देश के प्रतिष्ठित 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई। फिल्म पुरस्कार कमेटी के चैयरमैन शेखर कपूर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इन पुरस्कारों की घोषणा की।

 उन्होंने कहा कि बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए न्यूटन को चुना गया है वहीं पंकज त्रिपाठी को विशेष अवॉर्ड दिया गया है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा।

मराठी फिल्म कच्चा लिंबू को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। बेस्ट सिनेमा आलोचक के लिए गिरधर झा को अवॉर्ड दिया गया है। बेस्ट बंगाली फिल्म का पुरस्कार मयुराक्षी को दिया गया है वहीं बेस्ट कन्नड फिल्म एबेतु रमाका बनी है। बेस्ट मलयालम फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार थोडीमुथ्थलम द्रिक्षशियम को दिया जाएगा। बेस्ट तेलगु फिल्म के लिए गाजी को चुना गया है। दिव्या दत्ता को फिल्म इरादा के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।

संगीतकार एआर रहमान को कात्रूवेलीयीदई के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का पुरस्कार दिया गया है जबकि श्रीदेवी की मॉम को बेस्ट बैकग्राउंट स्कोर के लिए चुना गया है। अब्बास अली मोगुल को बाहुबली के लिए बेस्ट एक्शन डायरेक्टर का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा फिल्म को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट के लिए भी अवॉर्ड दिया गया है। साथ ही बाहुबली 2 को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।

No comments:

Post a Comment