Friday, April 13, 2018

सहवाग ने की भविष्यवाणी, विराट या रोहित नहीं यह खिलाड़ी इंडिया को वर्ल्डकप दिलाएगा



हमेशा सुर्खियों में रहने वाले धाकड़ व धुरंधर बल्लेबाज़ सहवाग ने अभी से ही वर्ल्डकप 2019 की भविष्यवाणी कर दी है। 2011 के वर्ल्डकप जीतने में सहवाग का बहुत बड़ा हाथ माना जाता है। चाहे वो फाइनल मैच में जल्द ही क्यों आउट न हो गए हों पर पिछले मैचों में सहवाग ने बहुत अच्छी भूमिका निभायी थी।

सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि विराट या रोहित नहीं बल्कि धोनी वर्ल्डकप 2019 के हीरो होंगे। पूरे भारत देश को धोनी से आशा है कि धोनी बहुत अच्छा करेंगे। धोनी एक बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं। 2011 के वर्ल्डकप में जब टीम को एक टिकाऊ पारी खेलनी चाहिए थी तभी धोनी धुरंधर बल्लेबाज़ी करते हुए कुल 79 बालों में 91 रन बनाये थे जो फाइनल मैच के लिए बहुत होता है।

अगर धोनी पूरी टीम को लीड करते हैं तो इंडिया जरूर से जरूर वर्ल्डकप जीतेगी। धोनी को कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। धोनी एक सफल कप्तान साबित होते है क्योंकि सभी कप्तानों में इन्होंने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।

No comments:

Post a Comment